ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: नौकरी का झांसा देकर 60 साल के बुजुर्ग ने 25 वर्षीय महिला से किया रेप, गिरफ्तार

मुंबई: आर्थिक राजधानी मुंबई में घरेलू सहायिका (मेड) की नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने 60 वर्षीय एक शख्स को इस आरोप में गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी सलीम जावेरी ने बीते 15 दिन के दौरान बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में महिला से बार-बार रेप किया। यह घटना तब सामने आई जब पीड़िता के शरीर से खून बहने लगा जिसके बाद आरोपी उसे लेकर भाभा अस्पताल गया। पुलिस ने आरोपी जावेरी को उसके फ्लैट से सोमवार रात गिरफ्तार किया, यहां वो अकेला रहता था।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और वो अपने पति से झगड़ा करने के बाद मुंबई आई थी। वो एक दिन बस स्टॉप पर खड़ी थी, तभी जावेरी ने उसे घरेलू सहायिका के रूप में नौकरी देने का झांसा देकर साथ चलने को कहा।
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता का शहर में कोई परिचित नहीं है और उसे भाषा समझने में भी समस्या है। यही वजह है कि आरोपी ने महिला को झांसे में लेकर उसका फायदा उठाया।

आरोपी की पत्नी उसे 20 साल पहले छोड़ चुकी है
बांद्रा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक विजयलक्ष्मी हिरेमठ ने बताया कि पुलिस को इस मामले की जानकारी अस्पताल से मिली। अधिकारी ने कहा कि आरोपी सलीम जावेरी की पत्नी उसे 20 साल पहले छोड़ चुकी है और अब अमेरिका में रहती है। जावेरी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।