ठाणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: स्काईवॉक से कूदकर महिला ने की खुदकुशी

सांकेतिक तस्वीर

मुंबई: एक अज्ञात महिला ने स्काईवाक से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
घटना बुधवार की रात तक़रीबन 11 बजे ठाणे के तीन हाथ नाका जंक्शन के पास हुई। पुलिस निरीक्षक एएस पठान ने बताया कि करीब बीस साल उम्र की महिला जंक्शन के समीप स्थित मॉल के पास बने स्काईवाक पर चढ़ी और नीचे छलांग लगा दी। पठान के अनुसार, महिला को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि महिला की पहचान की जानी है। उनके अनुसार, अन्य पुलिस थानों से यह पता किया जा रहा है कि क्या कहीं गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।