ठाणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

ठाणे: प्रतिबंधित गुटखे के साथ चार गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर

ठाणे: कसारा में पुलिस ने चार लोगों को चार लाख रुपये मूल्य के कथित प्रतिबंधित गुटखे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस पीआरओ तुकाराम थाटकर ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे मुंबई-आगरा राजमार्ग पर एक ट्रक रोककर जांच की तो उससे गुटखे से भरे 108 बैग बरामद किए। पुलिस ने ट्रक के मालिक सहित टेम्पो में सवार चारो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जब्त गुटखे की कीमत पांच लाख बतायी जा रही है। अधिकारी ने कहा कि शाहपुर तालुका के कसारा पुलिस थाने में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और खाद्य सुरक्षा अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सरकार ने गुटखा पर प्रतिबंध लगाया है।