ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

मुंबई: कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने ट्विटर पर यशोमती का वीडियो शेयर कर कहा- ये हैं हमारी नई मंत्री!

मुंबई: उद्धव सरकार में राज्य की महिला-बाल कल्याण मंत्री बनीं यशोमती ठाकुर के ‘जेब गरम करने’ वाले बयान का कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद संजय निरुपम ने आलोचना की है। निरुपम ने ठाकुर के भाषण की वीडियो क्लिप ट्विट कर कहा कि ये हमारी नई मंत्री हैं! अपने साथ पार्टी का भी नाम खराब कर रही।
मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष निरुपम ने कहा कि, ये हमारी नई मंत्री हैं। कह रही हैं अभी-अभी शपथ ली है, अभी जेब गरम होना बाकी है। ऐसी बातें करके ये लोग अपने साथ पार्टी को भी बदनाम कर रही हैं। क्या इसी दिन के लिए इन सबने सरकार बनाने के लिए पार्टी पर दबाव डाला था।
गौरतलब है कि रविवार को अकोला के कारंजा में एक सभा को संबोधित करते हुए महिला व बाल कल्याण मंत्री यशोमती ठाकुर ने कहा था कि, हमारी जेब अभी गरम होना बाकी है। विपक्षियों की जेबें भरी हुई हैं। वह खाली करने के लिए तुम्हारे पास आते हैं तो ले लो।
बता दें कि निरुपम ने शिवसेना के साथ कांग्रेस के सरकार बनाने का जमकर विरोध किया था और इसे पार्टी के लिए नुकसानदायक भी बताया था।