ब्रेकिंग न्यूज़राशिफलशहर और राज्य

10 जनवरी को पौष पूर्णिमा का चंद्र ग्रहण…करें ये काम, घर में आएगी खुशहाली

इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को लग रहा है। इस दिन पौष पूर्णिमा है। 10 जनवरी से प्रयागराज में माघ मेले की भी शुरुआत हो रही है। मेला 10 जनवरी को पौष पूर्णिमा से शुरू होकर 21 फरवरी को महाशिवरात्रि तक चलेगा। यदि चंद्र ग्रहण के दौरान किसी सरोवर में स्नान किया जाए तो सभी पाप धुल जाते हैं। गेहूं, चावल और गुड़ जैसी चीजों का दान भी करना चाहिए, इससे घर में खुशहाली आती है।
ग्रहण होने की वजह से पौष पूर्णिमा के दिन होने वाला स्नान ग्रहण के बाद ही होगा। चंद्र ग्रहण का सूतक सुबह 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। इस दौरान मंदिरों के के पाट बंद हो जाएंगे। यह चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को रात 10:37 बजे शुरू होगा और 02:42 तक चलेगा। यानी यह पहला ग्रहण चार घंटे 5 मिनट तक चलेगा। इस साल कुल 5 ग्रहण होंगे। जिसमें दो सूर्य ग्रहण और तीन चंद्र ग्रहण हैं।

जानें- राशियों पर असर…
मेष राशि: यह ग्रहण मेष राशि के जातकों के लिए मध्‍यम फलदायक होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। हालांकि परिवार में किसी सदस्‍य को कष्‍ट हो सकता है। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। इस यात्रा का आपको लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए धन का नुकसान हो सकता है। इस समय आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्‍यथा आपका परिवार में या बाहर लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को लेकर सावधान रहें, आपका वहां भी विवाद हो सकता है।

मिथुन राशि: चंद्र ग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव मिथुन राशि पर ही पड़ने वाला है। यह प्रभाव बहुत अच्‍छा नहीं होगा। हो सकता है आपको मानसिक कष्‍टों से गुजरना पड़े। परिवार में किसी का स्‍वास्‍थ्‍य भी खराब हो सकता है। परिजनों से आपका झगड़ा भी हो सकता है। इस राशि के लोगों के अपने जीवनसाथी से भी झगड़े हो सकते हैं।

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण प्रभावशाली रहेगा। इसका कारण यह है कि चंद्रमा कर्क राशि का स्‍वामी है। ग्रहण आपके बारहवें भाव में लगने जा रहा है। इसके चलते आपके खर्च बढ़ सकते हैं। बिना किसी कारण के भी आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इससे आपको कष्‍ट होगा।

सिंह राशि: यह ग्रहण सिंह राशि के ग्‍यारहवें भाव में लगने जा रहा है, इससे आपको अप्रत्‍याशित लाभ हो सकता है। हो सकता है आपकी आय में इजाफा हो जाए। धन प्राप्ति के योग हैं। परिवार में भी किसी से उपहार मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिहाज से समय अच्‍छा नहीं है। आपका प्रेमी से झगड़ा हो सकता है, इसलिए सावधान रहें।

कन्या राशि: कन्‍या राशि के लिए ग्रहण का असर मिला जुला रहेगा। कार्यालय में अधिकारियों से सामंजस्‍य बना रहेगा लेकिन परिवार में तालमेल बिगड़ सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य की तरफ विशेष ध्‍यान दें, अभी स्‍वास्‍थ्‍य खराब हो सकता है। मान-सम्‍मान बना रहेगा, वाणी पर काबू रखें।

तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए यह ग्रहण नवें भाव में लग रहा है। इस वजह से आपके काम बिगड़ सकते हैं। पराक्रम सामान्‍य रहेगा। परिवार में व्‍यर्थ के वाद-विवाद से बचें। आपका लोगों से मतभेद हो सकता है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए यह ग्रहण अष्‍टम भाव में लगने जा रहा है। इससे किसी दुर्घटना का बुरा योग बन रहा है। ऐसे में इस राशि के लोग सावधानी बरतें। चंद्र ग्रहण के चलते आपके लिए धन की हानि भी हो सकती है। ऐसे में सतर्क रहें। परिवार की ओर विशेष ध्‍यान दें।

धनु राशि: धनु राशि के लोगों को अपने पारिवारिक जीवन में ध्‍यान देने की जरूरत है। ग्रहण के चलते रिश्‍तों पर प्रभाव पड़ेगा। यदि आप कारोबारी हैं तो आपका अपने कारोबारी साझेदार से भी विवाद हो सकता है।

मकर राशि: मकर राशि के लिए ग्रहण अच्‍छा परिणाम देगा। आपके शत्रुओं से आपको निजात मिलेगी। आपके विरोधी परास्‍त हो जाएंगे। बाहरी कोई ताकत आपका अहित नहीं कर पाएगी लेकिन आपको सेहत की ओर ध्‍यान देना होगा। पानी से होने वाले रोगों को लेकर सतर्क रहें।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के लोगों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ फलदायक है। यदि आपकी संतान पढ़ाई कर रही है तो उसे पढ़ाई में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए भी समय ठीक रहेगा। चमकदार सफलता मिल सकती है।

मीन राशि: यह ग्रहण मीन राशि के लोगों के लिए चौथे भाव में लगने जा रहा है। यह मिले जुले परिणाम देगा। एक तरफ आपका स्‍वास्‍थ्‍य गड़बड़ रहेगा तो दूसरी तरफ आपको लेनदेन या सौदे में सफलता मिलेगी। भूमि या भवन बेचते समय ध्‍यान रखना होगा।