उत्तर प्रदेशदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्य

BJP नेता का विवादित बयान, बोले- मोदी-योगी के खिलाफ नारे लगाने वालों को दफना दूंगा…

ठाकुर रघुराज सिंह (फाइल फोटो)

अलीगढ़: ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारा लगाने वाले छात्रों को दफना दूंगा।
गौरतलब हो कि एएमयू छात्रों द्वारा चंद रोज पहले मोदी-योगी को दफनाने संबंधी नारे लगाए गए थे। जिस समय वह संबोधित कर रहे थे, उस समय तक उप मुख्यमंत्री मंच पर नहीं पहुंचे थे।
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए रघुराज सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ दफन होने वाले नहीं हैं। यही लोग देश और प्रदेश चलाएंगे, जैसे चला रहे हैं। मैं नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ का सिपाही हूं। नारे लगाने वाले लोगों को अलीगढ़ से जिला बदर करा दूंगा। उन्होंने कहा कि एएमयू में पहली बार अलीगढ़ का रहनेवाला कुलपति हुआ है। उसे बाहर के लोग हटाना चाहते हैं। एएमयू में इधर-उधर से आए लोगों को बताना चाहता हूं कि अलीगढ़ का मुसलमान शांतिप्रिय होता है। संभल जाओ, वरना पटक-पटक कर मारेंगे। हमारी खाओगे और हम पर ही गुर्राओगे।
उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति सबकी है। अब मनमोहन सिंह की सरकार नहीं है। पुराना तोड़ोगे तो नए का पैसा लेंगे। कोर्ट में जमानत नहीं होगी। भविष्य के साथ खिलवाड़ मत करो। देश में नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है। उन्होंने नेहरू खानदान को लेकर भी कई विवादित बातें कहीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के मुसलमानों के हित में अनुच्छेद 370 एवं 35 ए को हटाया। तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाकर महिलाओं को आजादी दिलाई। नागरिकता कानून भी वैसा ही प्रयास है।