महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्यसामाजिक खबरें

मुंबई: रिजवी कॉलेज का वार्षिकोत्सव १८ जनवरी से…

मुंबई: बांद्रा स्थित रिजवी कॉलेज का वार्षिक उत्सव १८,१९ और २० जनवरी को आयोजित किया गया है। यह जानकारी देते हुए रिजवी एज्युकेशन सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. अख्तर हसन रिजवी और संचालक एडवोकेट रुबीना अख्तर हसन रिजवी ने आज यहाँ प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि कॉलेज में पिछले २४ वर्षों से इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहे हैं। इस बार कॉलेज इस उत्सव पर इंडो रशियन फेस्टिवल आयोजित कर रहा है। इसके साथ ही साथ ‘महाराष्ट्र के रंग रिजवी के संग’ कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
इंडो रशियन फेस्टिवल का आयोजन रसियन सांस्कतिक केंद्र के सहयोग से आयोजित किया है। इस अवसर पर फिल्म जगत की अनेक हस्तियां भी उपस्थित रहेंगीं। कार्यक्रम में मुंबई की महापौर, रूस सरकार के अधिकारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे।