ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

मुंबई: NCP नेता/ Minister नवाब मलिक के भाई ने की, मजदूरों की पिटाई…

मुंबई: महाराष्ट्र में हालिया महाविकास आघाडी गठबंधन की सरकार बनवाने में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता व महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने अहम भूमिका निभाई है। हालांकि, अब उनके भाई और नगरसेवक कप्तान मलिक का एक विडियो सामने आया है, जिससे विवाद पैदा हो गया है। कप्तान मलिक कुछ मजदूरों को पीटते नजर आ रहे हैं जबकि मजदूर उन्हें न पीटने की गुहार लगा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर सामने आए विडियो में कप्तान सड़क पर काम कर रहे कुछ मजदूरों के पास जाते हैं और उनसे सवाल करते हैं। विडियो में वह कहते सुनाई दे रहे हैं- क्या कर रहा है? कौन सी कंपनी का है? वर्क आर्डर दिखा इसके बाद वह मजदूरों से सवाल करते हैं कि क्या उनके पास काम करने की इजाजत है और वह उनसे वर्क ऑर्डर दिखाने को कहते हैं।
मजदूर उनसे गुहार लगाते रहते हैं कि उन्हें न पीटें लेकिन कप्तान एक-एक कर उन्हें मारते हैं। घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और कप्तान की काफी आलोचना की जा रही है।