ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

मुंबई: महंगाई के खिलाफ महिलाएं बेलन उठाएं: गायकवाड

मुंबई: भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों के चलते बढ़ती महंगाई और घटती आमदनी के खिलाफ महिला कांग्रेस को बेलन उठाना चाहिए। यह बेलन मोर्चा मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में सरकार के खिलाफ निकालना चाहिए।
उक्त बातें पूर्व सांसद व मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड ने कही। वह शुक्रवार को मुंबई महिला कांग्रेस द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में आयोजित महिला कांग्रेस के कार्यक्रम में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है जब घरों का बजट बिगाड़ने वाली भाजपा सरकार को नारी शक्ति की ताकत का अहसास कराया जाए। इस मौके पर पूर्व विधायक मधु चव्हाण, मुंबई महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.अजंता यादव, मुंबई कांग्रेस के समन्वयक राजू ठक्कर, महिला कांग्रेस की जैनेट डिसूजा, सुशीबेन शहा, पूनम कनोजिया, स्मिता चौधरी, सना कुरेशी और तमाम महिला पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।