ठाणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

नवी मुंबई: बोरे में मिला 30 वर्षीय व्यक्ति का शव

नवी मुंबई: नवी मुंबई के तुर्भे एमआईडीसी क्षेत्र में बुधवार को 30 साल के एक व्यक्ति का शव बोरे में बंद पड़ा मिला। एक पुलिस अधिकारी ने बताया मृतक की पहचान संतोष कसबे के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि मृतक का शव इंदिरा नगर स्थित उसके घर से 25 मीटर की दूरी पर पाया गया।
पुलिस उपायुक्त (नवी मुंबई, जोन-1) पंकज डहाने ने बताया कि मृतक दक्षिणी मुंबई में भाऊचा धक्का पर सहायक के रूप में काम करता था। उसके परिजनों ने शव की पहचान कर ली है और हमने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। मृतक के चाचा भूपेंद्र कसबे ने कहा कि संतोष कथित तौर पर सोमवार शाम को गुजरात जाने की बात कहकर घर से निकला था। मृतक की नाक और जबड़ा टूटा हुआ था और उसके हाथ पांव रस्सी से बंधे हुए थे। परिजन ने बताया कि संतोष के परिवार में तीन बच्चे हैं और तीन साल पहले उसकी पत्नी का देहांत हो गया था।