ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहर

नौकरी दिलाने के बहाने लड़कियों को मुंबई लाकर करा रहा था देह व्यापार, दो आरोपी गिरफ्तार

मुंबई: काम दिलाने के बहाने पश्चिम बंगाल से लड़कियों को मुंबई में लाकर उन्हें देह व्यापार के लिए मजबूर करने वाले दो आरोपियों को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के चंगुल से पुलिस ने छह लड़कियों को रिहा कराया है। पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि आरोपी अब तक कितनी लड़कियों को देह व्यापार के दलदल में धकेल चुके हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम योगेश ठाकुर और सतेंद्र यादव है। आरोपी दहिसर के काजुपाडा इलाके में लड़कियों को रखकर उनसे वेश्या व्यवसाय कराते थे। गुप्त सूचना के बाद अपराध शाखा की टीम ने छापा मारकर आरोपियों को दबोचा और लड़कियों को रिहा कराया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों के चंगुल से छुड़ाई गईं तीन लड़कियों ने बताया कि आरोपी उन्हें मुंबई में काम दिलाने के बहाने पश्चिम बंगाल से लाए थे लेकिन बाद में उन्हें घर में कैद कर जबरन देह व्यापार के लिए मजबूर करने लगे। आरोपियों के खिलाफ दहिसर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 370 (3), 34 के साथ पीटा कानून की धारा 3, 4, 5 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। अपराध शाखा मामले की छानबीन कर रही है।