ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहर

मुंबई: सिलेंडर में विस्फोट के बाद लगी आग, नौ झुलसे

मुंबई: उपनगर कांदिवली की एक चॉल में गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद आग लगने से एक नाबालिग लड़के समेत 9 लोग झुलस गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है। संदीप कनाडे और उनके परिजन कांदिवली के जानूपाड़ा इलाके के संभाजी नगर स्थित गवारे चॉल के घर में गैस सिलेंडर बदल रहे थे। तभी सिलेंडर फट गया और आग लग गई। इस घटना में कनाडे परिवार के कुछ सदस्य और 11 वर्षीय लड़के समेत कुछ पड़ोसी झुलस गए। दो लोग 45 फीसदी तक झुलस गए। पुलिस ने बताया कि आग में झुलसे सभी लोगों को नजदीक के शताब्दी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि संदीप कनाडे (31) और शारदा कनाडे (56) 45 फीसदी तक झुलस गए। उन्होंने बताया कि अन्य लोगों को आवश्यक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एक ही दिन में यह इस तरह की दूसरी घटना है। बुधवार शाम को उपनगर बांद्रा की एक चॉल में गैस सिलेंडर में रिसाव से आग लग गई थी। उसकी चपेट में आकर दो बच्चों समेत छह लोग झुलस गए थे।

घटना में झुलसे लोगों के नाम इस प्रकार हैं:-
1) शारदा नामदेव कानडे
2) संदीप नामदेव कानडे
3) ओंकार दत्तात्रय चीके
4) मेहुल सूरती
5) जयेश सुतार
6) दिवेश पटेल
7) राजेश रणछोड दुबला
8) निशांत तुषार पांचाळ
9) दिव्यानि सुरती