ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई पुलिस ने किया वेबसाइट के जरिये सेक्स रैकेट चलाने का पर्दाफाश

मुंबई: इंटरनेट एक ऐसा जरिया बन गया है जिससे घर बैठे ग्राहकों तक पहुंचना बेहद आसाना हो गया है। एक तरफ इसका फायदा जहां विकास के लिए हो रहा है वहीं अपराधी इसका दुपयोग भी करने से नहीं चूक रहे हैं। इंटरनेट के जरिए अपराधी आसानी से अपराध को अंजाम दे रहे हैं। मुंबई पुलिस ने ऐसे ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जो बाकायदा वेबसाइट बनाकर देह व्यापार का धंधा चलाते थे। इंटरनेट के जरिये सेक्स रैकेट चलाने वाले ये लोग वेबसाइट पर ग्राहकों के लिए मोबाइल नंबर देते थे और उस पर संपर्क करने के बाद देह का व्यापार किया जाता था।
मुंबई पुलिस को जब इस सेक्स रैकेट चलाने वाली गैंग और इस वेबसाइट का पता चला तो पुलिस ने फर्जी ग्राहक बनकर वेबसाइट पर दिए गए नंबर पर फोन कर डील की। सेक्स रैकेट चलाने वाले इस गिरोह ने फोन पर दो लड़कियों के लिए 5000 में सौदा तय किया। गैंग के सदस्यों ने ग्राहक बनी पुलिस से एक हजार रुपये एडवांस पेटीएम करने के लिए कहा और पुलिस ने वैसा ही किया। एडवांस रुपये मिलने के बाद जैसे ही दो लोग लड़कियों को लेकर बोरीवली में तय स्थान पर आए तो पुलिस ने इन देह व्यापारियों को गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल इस मामले में पुलिस ने देह के व्यापारियों के साथ आई दो लड़कियों को तो छोड़ दिया लेकिन पकड़े गये दो लोगों को पुलिस ने मुंबई के कस्तूरबा मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने संतोष नेमधारी साहू (28) और नेमधारी घामन साहू (55) को हिरासत में ले लिया। दोनों के खिलाफ अपराध शाखा ने कस्तूरबा मार्ग पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 370 (3), 34 और अनैतिक मानव व्यापार प्रतिबंधित अधिनियम 3,4,5 के तहत मामला दर्ज कराया है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद एक ऑटो रिक्शा, मुक्त कराई गई महिलाएं और बरामद दूसरे सामानों को कस्तूरबा मार्ग पुलिस को सौंप दिया गया है। मामले की अधिक जांच कस्तूरबा मार्ग पुलिस द्वारा की जा रही है। मुंबई पुलिस डिप्टी कमिश्नर अकबर पठान के मुताबिक पुलिस वेबसाइट के जरिए सेक्स रैकेट चलाने वाले इस गिरोह की अभी जांच में जुटी है। पुलिस ये भी पता लगा रही है कि इस गैंग का जाल कहां तक फैला है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से मुंबई पुलिस मुंबई में सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोहो के खिलाफ ज्यादा सख्त नजर आ रही है। हाल ही में मुंबई पुलिस ने कुछ और भी सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था। जिसमें मॉडल और टीवी की दुनिया से जुड़ी कुछ अभिनेत्रियां भी शामिल थीं।