महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्यसामाजिक खबरें

पूरे महाराष्ट्र में आज धूमधाम से मनाई जा रही है छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

मुंबई: आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है। 19 फरवरी 1630 को पुणे में जन्में शिवाजी महाराज ने अखंड भारत और स्वराज का सपना देखा और मराठा साम्राज्य खड़ा किया था। शिवाजी महाराज को इतिहास के बहादुर, बुद्धिमान, शौर्य से पूर्ण और महान राजा के रूप में पूजा जाता है। शिवाजी महाराज के शासन में आम जनता को सदा न्याय मिला और यही कारण है कि आज भी उन्हें ‘जनता का राजा’ कहा जाता है। महाराष्ट्र में इनकी जयंती आज बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। शिवाजी पिता शाहजी और माता जीजाबाई के पुत्र थे। उनका जन्म स्थान पुणे के पास स्थित शिवनेरी का दुर्ग है।
सन 1674 में रायगढ़ में उनका राज्याभिषेक हुआ और वह “छत्रपति” बने। बहुत से लोग इन्हें हिन्दू हृदय सम्राट कहते हैं तो कुछ लोग इन्हें मराठा गौरव कहते हैं।