उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्य

UP: दो अभियुक्त गिरफ्तार, 3 गोवंशीय जानवर व 1 डीसीएम ट्रक बरामद

प्रतापगढ़: पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ अभिषेक सिंह के कुशल निर्देशन में गुरुवार को जनपद के थाना संग्रामगढ़ से उ.नि शत्रुघन वर्मा मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर थानाक्षेत्र संग्रामगढ़ के कारगिल पब्लिक स्कूल प्रतापपुर के पास से दो अभियुक्त वहीद पुत्र अजीज नि. पनाह नगर धरई थाना सलोन जनपद रायबरेली और रमेश सरोज उर्फ बडकू पुत्र सीताराम सरोज नि. कैथा अशोगी थाना संग्रामगढ़ जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 नफर गोवंशीय जानवर, एक डीसीएम ट्रक, एक नेवाड की रस्सी बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 29/20 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि. व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त: वहीद पुत्र अजीज नि. पनाह नगर धरई थाना सलोन जनपद रायबरेली।
रमेश सरोज उर्फ बडकू पुत्र सीताराम सरोज नि. कैथा अशोगी थाना संग्रामगढ़ जनपद प्रतापगढ।

प्रकाश में आये अभियुक्त: रंगीलाल पुत्र अज्ञात नि. प्रतापपुर चेरगढ़ थाना संग्रामगढ़ जनपद प्रतापगढ़

बरामदगी:
३ नफर गोवंशीय जानवर।
२ एक अदद डीसीएम ट्रक नं. यूपी 62एटी 2484
३ नेवाड की रस्सी।

पुलिस टीम:
उ.नि शत्रुघन वर्मा, आरक्षी दिनेश यादव, आरक्षी सूर्यकान्त सरोज, आरक्षी जितेन्द्र कुमार थाना संग्रामगढ़ जनपद प्रतापगढ। (रिपोर्ट- डॉ. आर.आर.पाण्डेय)