ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: ड्रग्स की ओवरडोज से मशहूर सिंगर मीका सिंह की मैनेजर की मौत

मुंबई: मशहूर सिंगर मीका सिंह की मैनेजर सौम्या खान अब इस दुनिया में नहीं रही। सौम्या के निधन की खबर खुद मीका ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी। सौम्या के निधन पर मीका ने लिखा, ‘वाहेगुरु का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह। यह बताते हुए बहुत दु:ख हो रहा है कि हमारी प्यारी सौम्या हम सभी का साथ छोड़ दूसरी दुनिया में चली गई है। वह बहुत ही कम उम्र में अपने पीछे बहुत सी प्यारी यादें छोड़ गई है। ईश्वर उसकी आत्मा को शांति दे।
मीका की मैनेजर सौम्या खान ने आत्महत्या की है। सौम्या ने मुंबई के अंधेरी में कथित तौर पर नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस को सौम्या के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस एक तरफ जहां मामले की जांच में जुटी है। बाॅडी के पास कोई सुसाइड नोट न मिलने की वजह से पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।
वर्सोवा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राघवेंद्र ठाकुर ने बताया कि सौम्या खान मीका सिंह के अंधेरी स्थित चार मंजिला बंगले की पहली मंजिल के स्टूडियो में रहती थी। सौम्या जोहेब खान का शव बंगला नंबर 19 में सिंह के स्टूडियो की पहली मंजिल पर बने कमरे में मिला था। आगे बताते हुए उन्होंने कहा कि ड्रग्स की ओवरडोज के कारण उसकी मृत्यु हो गई। सौम्या फैमिली प्राॅबल्स की वजह से परेशान थीं।
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना 2 फरवरी 2020 की है। सौम्या के शव को अंतिम संस्कार के लिए पंजाब में रहने वाले उसके परिजनों को सौंप दिया गया था, जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। सौम्या के माता-पिता नहीं हैं और उनके दादा-दादी पंजाब में रहते हैं।