शहर और राज्यसामाजिक खबरें

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउण्डेशन का सफाई अभियान

भीलवाड़ा: संत निरंकारी चैरिटेबल फाउण्डेशन द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरू पूजा दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व मार्गदर्शक रहे सतगुरू बाबा हरदेव सिंह महाराज की 66वीं पुण्यतिथि पर देश के 1166 से भी ज्यादा सरकारी अस्पतालों में सफाई अभियान चलाया जायेगा।
भीलवाड़ा जोन के जोनल ईचार्ज संत जगपाल सिंह ने बताया कि सतगुरू माता सुदीक्षा महाराज के आशीर्वाद से हर बार की तरह इस बार भी शहर के महात्मा गांधी चिकित्सालय में सैकड़ों की तादाद में 23 फरवरी रविवार प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक सफाई अभियान चलाया जायेगा। यह सफाई भीलवाड़ा जोन में ऐतिहासिक होगा। भीलवाड़ा शहर के अलावा माण्डलगढ़, गंगापुर, आसीन्द, महेन्द्रगढ़, जहाजपुर, शाहपुरा के अलावा चितौड़गढ़, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा आदि जिलों में भी निरंकारी श्रद्धालु सफाई अभियान में भाग लेंगे। जिसमें संत निरंकारी चैरिटेबल फाउण्डेशन के वाॅलिटियर्स सेवादल एवं साध संगत के सदस्य मौजूद रहेगें। इसके लिये महात्मा गांधी चिकित्सालय के अधिकारी से मिलकर प्रमुख जगहों को चिन्हित किया गया। इस सफाई में जोनल इंचार्ज व सेवादल अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी के आतिथ्य में सतगुरू प्रार्थना के साथ सफाई अभियान का आगाज होगा। सफाई अभियान के बाद स्थानीय जोनल इंचार्ज संत जगपाल सिंह के सानिध्य में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक निरंकारी सत्संग भवन सिन्धुनगर में विशाल संत समागम का आयोजन होगा। जिसमें मिशन से जुड़े सैकड़ों श्रद्धालु भाग लेगें।