नागपुरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

महाराष्ट्र: संघ सरकार्यवाह भैयाजी जोशी बोले- ज्यादा दिन नेता प्रतिपक्ष पद पर नहीं रहेंगे फडणवीस, जल्द मिलेगा बड़ा पद

नागपुर: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के राजनीतिक भविष्य को लेकर विविध चर्चाओं के बीच आरएसएस ने उन्हें बड़ा पद मिलने का संकेत दिया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने कहा है कि देवेंद्र फडणवीस अधिक दिनों तक नेता प्रतिपक्ष नहीं रहेंगे। वे जल्द बड़े पद पर पहुंचेंगे। सरकार्यवाह ने फडणवीस को बड़े पद पर जाने की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने यह भी कहा कि नेता प्रतिपक्ष ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री पद भी फडणवीस के लिए अल्पायु का है।
शुक्रवार को साधना सहकारी बैंक की इमारत के उद्घाटन कार्यक्रम में सरकार्यवाह जोशी बोल रहे थे। उक्त कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस भी उपस्थित थे। जोशी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में कई बातें कम ज्यादा होते रहती है, लेकिन सामान्य नागरिक लोकतंत्र की मजबूती के लिए काम करते हैं। जोशी के इस वक्तव्य से राजनीतिक क्षेत्र में एक नई बहस छिड़ गई है।