Uncategorisedदिल्लीशहर और राज्य

बीजेपी अध्यक्ष नड्‌डा के बेटे गिरीश ने प्राची संग लिए सात फेरे

पुष्कर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्‌डा के पुत्र गिरीश नड्‌डा की मंगलवार को तीर्थ नगरी पुष्कर में शाही अंदाज से शादी हुई। गिरीश व हनुमानगढ़ भटनेर निवासी प्राची ज्याणी ने वैदिक मंत्रोचारण के बीच एक-दूसरे काे वरमाला पहनाई और अग्नि के समक्ष सात फेरे लिए। शादी में शिरकत करने बड़ी संख्या में नड‌्डा के रिश्तेदार, मित्रों के अलावा कई राजनीतिक हस्तियां व वीवीआईपी पुष्कर पहुंचे। सभी ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया।
शादी में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, राज्य सभा सदस्य भूपेंद्र सिंह यादव, वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश माथुर, किरण माहेश्वरी, अर्जुन मेघवाल, औंकार सिंह लखावत, विधायक वासुदेव देवनानी, अनिता भदेल, सुरेश सिंह रावत और राजेंद्र राठौड़ सहित अनेक राजनीतिक हस्तियां शरीक हुईं। शादी के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।