महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

BJP प्रदेश अध्‍यक्ष की फिसली जुबान, CM से पवार को लेकर पूछा ये सवाल!

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने एनसीपी के नेता शरद पवार पर टिप्‍पणी कर मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे से कुछ सवाल पूछे हैं। भाजपा ने मंगलवार को पूरे महाराष्ट्र में राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन किया था। इस दौरान मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित रैली में पाटिल ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया किया कि उसने कर्जमुक्ति को लेकर किसानों की आंखों में धूल झोंक दी है। साथ ही उन्‍होंने सीएम से कहा कि शरद पवार की बात मत सुनिए। वह क्या कहते हैं ये हमें समझ में नहीं आता। आप कैसे समझ जाते हो। क्‍या अपने फायदे की बात को समझे हो।

भाजपा ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
महाराष्ट्र में महाविकास आघाडी सरकार को स्थापित हुए तीन महीने हुए नहीं है कि विपक्ष में बैठी भाजपा ने पूरे राज्य में अलग-अलग जगह पर राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इसी तर्ज पर मुंबई के आज़ाद मैदान में भी विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया, जिसका नेतृत्व विधानसभा के विपक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस ने किया। इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल थे जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, विधायक मंगल प्रभात लोढा, सुधीर मुनगंटीवार, विनोद तावडे, महिला नेता चित्रा वाघ, रितु तावडे, भाजपा के मुंबई के सभी पार्षदों के साथ भारी संख्या में भाजपा समर्थकों मौजूद थे। इसका मुख्य उद्देश्य महाराष्ट्र में किसानों की कर्जमुक्ति, राज्य में बढ़ते महिला अत्याचार जैसे सवालों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन था।

भाजपा ने CM ठाकरे पर लगाया ये आरोप
भाजपा ने सड़क पर उतरकर सीएम उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए महाविकास आघाडी सरकार के विरोध में नारेबाजी की। साथ ही ये आरोप भी लगाया कि जो विकास काम देवेंद्र फडणवीस सरकार ने शुरू किये थे उन कामों पर भी महाविकास आघाडी सरकार ने रोक लगा दी है। इन विकास कामों में प्रमुख तौर पर किसानों के लिए शुरू की गई पानी बचत की ‘जलयुक्त शिवार योजना’ और ‘मेट्रो’ योजना शामिल है।

पाटिल ने कही ये बात
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने राज्य सरकार कर्जमुक्ति को लेकर किसानों की आंखों में धूल झोंक का आरोप लगाने के साथ महिला सुरक्षा को लेकर निशाना साधा है। साथ ही उन्‍होंने कहा कि मुख्यमंत्रीजी सिर्फ शरद पवार की बात मत सुनिए। शरद पवार क्या कहते है ये हमें समझ में नहीं आता। आप कैसे समझ जाते हो। क्‍या अपने फायदे की बात को समझ पाते हो। आपको बता दें कि कुछ साल पहले ही एनसीपी के सर्वेसर्वा शरद पवार के मुंह के कैंसर का ऑपरेशन हुआ था जिसके बाद उनको बोलने में थोडी तकलीफ है।यही नहीं, कुछ दिन पहले ही चंद्रकांत पाटिल ने मीडिया से बातचीत का दौरान कहा था कि वो शरद पवार पर पीएचडी करना चाहते हैं, ताकि पता चल सके वह कैसे अपनी बात किसी से मनवाते हैं। इस दौरान पाटिल ने कहा था कि मुझे पीएचडी पूरी करने में भले ही 12 साल क्‍यों ना लग जाएं।