पुणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रशहर और राज्य

पुणे विश्वविद्यालय ने किया शीर्ष स्थान मजबूत

भुवनेश्वर: सावित्री बाई फुले पुणे विश्वविद्यालय ने गुरूवार को यहां शुरूआती खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में तीन स्वर्ण पदक जीतकर अपना शीर्ष स्थान मजबूत कर लिया।
महेश दत्ता असावाले और प्राजक्ता रविंद्र खालकर ने भारोत्तोलन स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किये जबकि ज्योतिबा बजरंग अटकले ने कुश्ती में पहला स्थान हासिल किया।
पुणे विश्वविद्यालय 13 स्वर्ण के साथ शीर्ष पर चल रहा है जबकि पंजाब विश्वविद्यालय (चंडीगढ़) और जैन विश्वविद्यालय (बेंगलुरु) के आठ आठ स्वर्ण पदक हैं।
गुरू नानक देव विश्वविद्यालय (अमृतसर) और मुंबई विश्वविद्यालय शीर्ष पांच सूची में शामिल हैं।