दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

दिल्ली हिंसा के बाद, सतर्क हुई मुंबई पुलिस, सिर्फ आजाद मैदान में प्रदर्शन की मंजूरी; सोशल मीडिया पर पैनी नज़र

मुंबई: नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन के बाद दिल्ली में भड़की हिंसा के बाद मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है। महाराष्ट्र के डीजी सुबोध जायसवाल ने कहा कि प्रदर्शन करने के लिए आजाद मैदान निर्धारित किया गया है। वहां भी पुलिस से अनुमति लेने के बाद ही प्रदर्शन की मंजूरी होगी। अगर कोई अन्य स्थान पर प्रदर्शन करता है तो उसके साथ कानून के मुताबिक सख्ती से निपटा जाएगा।

सोशल मीडिया पर रखी जा रही निगरानी
अफवाहों से निपटने के लिए मुंबई पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है। डीजी ने बताया कि जो भी लोग उकसावे वाले संदेश देंगे या प्रदर्शन के लिए जुटने के संदेश देंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वॉटसएप के जरिए फैलाए जाने वाले संदेशों पर भरोसा नहीं करें और सच्चाई जानने के लिए मुंबई पुलिस से संपर्क करें।

हम किसी भी तरह की स्थिति से निपटने में सक्षम हैं: DG
मंगलवार को मरीन ड्राइव पर 25-30 लोग दिल्ली में हुई हिंसा की घटनाओं पर विरोध जताने के लिए जुटे थे। पुलिस ने उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए कहा, वो नहीं माने तो सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। श्री जायसवाल ने कहा, दिल्ली की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने एहतियाती कदम उठाए हैं। राज्य में हम किसी भी तरह की स्थिति से निपटने में सक्षम हैं।