Uncategorisedदिल्लीमहाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्यसोलापुर

पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा- कभी वह भी प्रधानंत्री मोदी से प्रभावित थे…

प्रधानंत्री मोदी के साथ सुशील कुमार शिंदे (फाइल फोटो)

सोलापुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे ने गुरुवार को कहा कि कभी वह भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बहुत प्रभावित थे। उन्होंने यह भी माना कि आज भी देश में हल्की ही सही, लेकिन मोदी लहर है। सुशील कुमार शिंदे यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके शिंदे ने कहा कि मोदी सरकार बनने के दो साल बाद स्थितियां खराब होने लगीं। उन्होंने यह भी माना कि देश में अभी भी प्रधानमंत्री मोदी की लहर है। उन्हें लोगों का समर्थन मिला हुआ है। इसी क्रम में शिंदे ने कहा कि कभी वह भी प्रधानंत्री मोदी से प्रभावित थे। शिंदे ने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद दो साल तक उन्हें लग रहा था कि सरकार अच्छा काम कर रही है। लेकिन बाद में आर्थिक स्थिति खराब होने लगी, रोजगार देने के दावे गलत साबित हुए, सांप्रदायिक दरार पैदा हुई और धर्म के आधार पर लिए गए कुछ फैसलों के चलते हालात बिगड़ गए।

महाराष्‍ट्र में हमने बनाई धर्मनिरपेक्ष सरकार
डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें मोदी के भाषण में अमेरिकी राष्ट्रपति से दोस्ती के अलावा कुछ नहीं था। महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार पर शिंदे ने कहा कि कांग्रेस भाजपा की पूर्व सहयोगी शिवसेना को न्यूनतम साझा कार्यक्रम के लिए मनाने में सफल रही। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र में हमने एक धर्मनिरपेक्ष सरकार बनाई है और अभी यह शुरुआत है।