औरंगाबादमहाराष्ट्रशहर और राज्य

पूजा के नाम पर महिला को किया गया निर्वस्त्र..!

महाराष्ट्र के औरंगाबाद स्थित कन्नड तालुके में कलंकी नामक पूजा का आयोजन किया गया था। इस पूजा में शामिल होने के लिए एक 31 वर्षीय महिला को निर्वस्त्र कर दिया गया। आरोप है कि पीड़ित महिला अपने घर का रोजमर्रावाला काम निपटाने में लगी थीं, इसी दौरान आरोपी रामभाऊ शिंदे ने दरवाजा खटखटाया। महिला द्वारा दरवाजा खोले जाने के बाद आरोपी रामभाऊ ने उन्हें अपने फार्म में आयोजित पूजा में शामिल होने के लिए निवेदन किया। पहले तो महिला ने इस आयोजन में शामिल होने से इनकार कर दिया लेकिन बाद में शख्स द्वारा अपनी उम्र का हवाला दिया गया, जिसके चलते वह उसके साथ चली गईं।
फार्म में बने एक छोटे से कमरे में जैसे ही महिला पहुंचीं, उन्होंने देखा कि वहां पर कुछ तांत्रिक बैठे हुए हैं और मंत्रोच्चार कर रहे हैं। कमरे में दाखिल होने के बाद वहां मौजूद लोगों ने महिला से कपड़े उतारने को कहा। इस पर जब महिला ने इनकार कर दिया तो उन्होंने वहां पर मौजूद लोगों से कहा कि वे उनके कपड़े फाड़ दें। आदेश के बाद कई लोगों ने मिलकर महिला के कपड़ों के चीथड़े कर दिए और उनका उत्पीड़न करने लगे। यह सब देखकर महिला किसी तरह से जान बचाकर वहां से भाग निकलीं और कन्नड पुलिस स्टेशन पहुंचीं। महिला ने पूरी आपबीती पुलिसकर्मी को सुनाई, जिसके बाद 13 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुटी हुई है।

सांकेतिक तस्वीर