ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

कालाबाजारी: मुंबई में 15 करोड़ रुपये मूल्य के 25 लाख N-95 मास्क जब्त, चार गिरफ्तार

मुंबई: मुंबई के पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह की सूचना पर मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट- 9 ने मास्क की कालाबाजारी कर रहे एक गिरोह को गिरफ़्तार किया है।
महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह की मौजूदगी में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस को मास्क की कालाबाजारी की जानकारी मिली थी। कोविड-19 के दौरान बड़े पैमाने पर हो रही मास्क की कालाबाजारी की जांच अभियान के दौरान पुलिस को 15 करोड़ रुपये मूल्य के लगभग 25 लाख एन-95 मास्क मिले हैं।
उन्होंने कहा कि अपराध शाखा की बांद्रा इकाई के अधिकारियों ने सोमवार को इलाके में खरीदार बनकर कम से कम 25 लाख एन-95 मास्क ले जा रहे तीन ट्रकों को रोका। देशमुख ने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में तीन गोदामों में भी छापेमारी की। साथ में 3 ट्रक भी बरामद किए हैं।
मंत्री ने कहा कि जब्त किये गए सामान की कीमत 15 करोड़ रुपये है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।