ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर निकलने पर भाई ने ली भाई की जान!

मुंबई: महाराष्ट्र में लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर निकलने पर एक व्यक्ति की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच भी कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंबई के कांदिवली पूर्व में राजेश ठाकुर ने अपने छोटे भाई दुर्गेश की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर निकलने पर उसने घटना को अंजाम दिया।
समता नगर पुलिस के अनुसार, दुर्गेश एक निजी फर्म में कार्यरत था। कोरोना वायरस के खौफ के चलते वह अपने घर लौट आया था। लॉकडाउन के दौरान राजेश ने दुर्गेश को घर से बाहर निकलने से मना किया। इसके बावजूद दुर्गेश घर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था। इस कारण दोनों भाइयों में तकरार इतनी बढ़ गई कि राजेश ने दुर्गेश पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। दुर्गेश को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 21 दिन के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की गई है।