ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

महाराष्ट्र: हमने किसी की सैलरी न काटते हुए इसे दो किश्तों में देने का निर्णय लिया है: मुख्यमंत्री

मुंबई: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार शाम को सोशल मीडिया के जरिए आमजन से बात की। मुख्यमंत्री ने कहा- करोना के खिलाफ जो लड़ाई शुरू हुई है वह अभी जारी है। राज्य में आर्थिक संकट है। लेकिन, हमने किसी की सैलरी न काटते हुए इसे दो किश्तों में देने का निर्णय लिया है। ग्रुप डी के लोगों को पूरी सैलरी मिलेगी। इससे पहले दोपहर में राज्य के वित्त मंत्री अजित पवार ने कहा था कि राज्य के विधायकों की मार्च की सैलरी से 60%, राज्य सरकार के ग्रेड-ए और ग्रेड- बी अधिकारियों की 50% और ग्रेड-सी कर्मचारियों की 25% सैलरी काटी जाएगी।