ठाणेपालघरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

महाराष्ट्र: व्हाट्सएप ग्रुप में भड़काऊ मैसेज डालने पर मामला दर्ज, ग्रुप एडमिन के खिलाफ कार्रवाई

सुबोध कुमार जायसवाल (महाराष्ट्र पुलिस महानिदेशक) फाइल फोटो

ठाणे: महाराष्ट्र के पालघर पुलिस ने एक व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिनिस्ट्रेटर और एक अन्य सदस्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस ग्रुप में ऐसा एक मैसेज शेयर किया गया, जिससे साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने और दो समुदायों के बीच तनाव होने की संभावना थी। ग्रुप के सदस्यों ने जो मैसेज डाला था, उससे एक समुदाय विशेष की भावनाएं आहत हो सकती थीं, जिससे कानून और व्यवस्था बिगड़ने का भी खतरा था।
बता दें कि पुलिस कई बार ये एडवाइजरी जारी कर अपील कर चुकी है कि ग्रुप एडमिन ये सुनिश्चित करे कि ऐसा कोई भी आपत्तिजनक मैसेज ग्रुप में साझा न हो। अगर ऐसा किसी ग्रुप में होता है तो मैसेज डालने वाले सदस्य और ग्रुप एडमिनिस्ट्रेटर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पालघर पुलिस को अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट से शिकायत मिली थी कि इस तरह का संदेश एक व्हाट्सएप ग्रुप पर डाला गया है। उसी के आधार पर पुलिस ने जांच की और शिकायत को सही पाया। इसके बाद ग्रुप एडमिनिस्ट्रेटर और सदस्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
पालघर पुलिस ने मानवीय इंटेलीजेंस के आधार पर ग्रुप के सदस्यों की जानकारी हासिल की। इसी से ग्रुप एडिमिस्ट्रेटर और मैसेज शेयर करने वाले सदस्य की पहचान करने में पुलिस को मदद मिली। पुलिस ने आईपीसी की धारा 153 A(B) और 505 1(B) के तहत केस दर्ज किया है।
इसमें दो ग्रुपों में जन्म स्थान, रिहाइश, भाषा के आधार पर सौहार्द बिगाड़ना और नफरत फैलाने का मामला शामिल है। इसके अलावा लोगों में डर की भावना पैदा करने की कोशिश का भी आरोप है। बोईसर पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले क्षेत्र में अभियुक्तों की पहचान की गई है।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र पुलिस ने सभी ग्रुप एडमिनिस्टर्स को सलाह दी है कि वे अपने व्हाट्सएप ग्रुप की सेटिंग ‘एडमिन ओनली’ कर लें। इससे सिर्फ एडमिन ही कंटेंट को वैरीफाई करने के बाद मैसेज को अपलोड और साझा कर सकता है।

जानेंग्रुप की आचार संहिता (नियम)

  1. किसी भी सदस्य को किसी भी वर्ग की परम्परा, आस्था, धर्म, जाति, व्यक्ति पर चोट करना/कटाक्ष/गाली देना/अपमान करना मिशन नही है, यह कानूनन अपराध है।
  2. देश का सविंधान, कानून एवं सरकार की नीतियों का पालन करना हमारा परम् कर्तव्य हैं। राष्ट/राज्य की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखकर, विविधता का सम्मान करना है। यहा लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्वक तरीके किया गया कार्य ही मान्य होगा।
  3. WhatsApp ग्रुप मे उन लोगों को ही शामिल करें/शामिल हो, जो कानून का सम्मान करने के प्रति समर्पित हैं। व्यक्तिगत मैसेज के लिये Broadcast लिस्ट बनायें। आपको/हमको गलत पोस्ट/मैसेज कानूनी अड़चन पैदा कर सकती/सकता हैं। कोई भी मैसेज बिना पढे/ समझे फॉरवर्ड नही करें।
  4. सभी सदस्य सम्मानीय हैं। एक दूसरे के विचारों की अभिव्यक्ति के दौरान आदर करें। अत्यधिक आपसी संवाद/बहस से बचें। संवाद के दौरान संवेदनशीलता/संयम रखें। किसी भी तथ्य/बात को बार-बार पोस्ट करके नही दोहरायें। आवश्यक होने पर ही व्यक्तिगत पोस्ट करें।
  5. ग्रुप में कोई भी अप्रासंगिक/अश्लील पोस्ट/चित्र/वीडियो स्वीकार नही होगा। महिला गरिमा/सम्मान का ध्यान रखें। कोई भी सदस्य बेवजह/असमय/अनावश्यक/अप्रासंगिक पोस्ट किसी भी सदस्य को व्यक्तिगत नम्बर पर नहीं करें।
  6. किसी भी सदस्य के जन्मदिन, बधाई/शुभकामनाएं संदेश ग्रुप में पोस्ट नही करें। आवश्यक समझे तो आप व्यक्तिगत पोस्ट करें। अनावश्यक पोस्ट जैसे गुड मॉर्निंग/इवनिंग/नाईट, अन्य धार्मिक पोस्ट, लेख एवं फूल, पत्ती, चुटकले के मैसेज नही करें।
  7. यहा पर किसी भी राजनीतिक/धार्मिक/सामाजिक पार्टी/संस्था/संगठन/नेता का महिमामंडन/आलोचना नही करें। किसी भी संस्था/संगठन द्वारा किया गया कार्य ग्रुप का नही माना जायेगा।
  8. जो भी समस्या अथवा बात हैं पहले उसको स्वमं समझे और फिर उसको तथ्यपरक संक्षिप्त में पोस्ट करें। अनावश्यक तनाव/आवेश में नही आवे। आप ये भी नही समझे कि ये ग्रुप ही सभी समस्याओं का अंतिम पड़ाव/समाधान है।
  9. हम निर्धारित उद्देश्यो को लेकर चले हैं। यहा वंचित/शोषित वर्ग के लिए सामाजिक उत्थान हेतु सरकार द्वारा किये गए प्रयासों की पहल मात्र हैं। अतः ग्रुप के सदस्यों से अपेक्षा की जाती हैं कि समस्या के प्रति रेस्पोंस शीघ्र एवं गंभीर हो।
  10. ग्रुप की गोपनीयता/आचार संहिता बनायें रखना हमारा परम दायित्व हैं। किसी भी सदस्य द्वारा गोपनीयता/आचार संहिता की पालना नही होने पर ग्रुप एडमिन द्वारा सदस्य को चेतावनी/भर्त्सना/रिमूव करने का अधिकार होता है।