उत्तर प्रदेशचुनावी हलचलराजनीतिशहर और राज्य

उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार : ओमप्रकाश राजभर

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी सभी 80 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। उद्योगपति किसान की फसल से मोटा मुनाफा वसूल रहे हैं। पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए ताकि आम आदमी पर आर्थिक भार कम हो सके।
राजभर रविवार को धूममानिकपुर गांव के शिव मंदिर पर सर्व समाज के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 80 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी, जबकि बिहार में 16 सीटों पर प्रत्याशियों को खड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सर्वे करा कर आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाए। हर जाति के बच्चों को संपूर्ण शिक्षा निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था पूरे देश में लागू की जानी चाहिए। 72 वर्ष की आजादी में अनुसूचित जाति और जनजाति के बच्चों को निशुल्क में पढ़ाकर डाक्टर, इंजीनियर और कलेक्टर बनाया जा रहा है। इसी तरह सामान्य और पिछड़ों को भी सहूलियत देनी चाहिए।
भारतीय उपभोक्ता बाजार में चीन को लाइसेंस देने से भारतीय बाजार में बेरोजगारी बढ़ी है। भाजपा सरकार की ओर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि अपने प्रभावशाली 125 विधानसभा और 32 लोकसभा की सीटें जितवाई हैं। अपनी पार्टी के कोटे से मंत्री हैं, जो सही होता है वहीं बोलते हैं। अगर बुरा लगता है तो भाजपा मंत्रिमंडल से निकाल दें।