उत्तर प्रदेशदिल्लीदेश दुनियाब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

बड़ा खुलासा: मरकज की फंडिंग पर मौलाना साद के खाते में आई थी बड़ी रकम?

नयी दिल्ली: मौलाना साद ने सिर्फ देश में कोरोना वायरस फैलाया बल्कि इसके लिए हवाला के जरिये विदेशों से फंडिंग भी हासिल की। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, मरकज कार्यक्रम से पहले मौलाना साद के एकाउंट में बड़ी रकम आई। मौलाना साद के चार्टर एकाउंटेंट से एक बैंक ने पूछताछ की थी। 2005 के बाद हवाला के जरिये मरकज के खाते में बड़ी रकम आई। सऊदी अरब और बाकी देशों से खाने-पीने के नाम पर नकदी आना शुरू हुआ। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मरकज को नोटिस जारी कर जानकारी मांगी है। निजामुद्दीन मरकज में ज्यादातर फंडिंग हवाला के जरिये हो रही थी।
जमातियों के जरिये देश में कोरोना फैलाने के बाद से मौलाना साद फरार है लेकिन पुलिस के शिकंजे से दूर रहना उसके लिए ज्यादा दिनों तक संभव नहीं हो पाएगा। पुलिस ने मौलाना साद के जुर्मों का हिसाब करना शुरू कर दिया है।

साद के खिलाफ ED ने दर्ज किया मामला
तबलीगी जमात के मुखिया मौलाना साद के खिलाफ अब प्रवर्तन निदेशालय ने भी केस दर्ज कर लिया है। साद के खिलाफ ये केस मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में दर्ज किया गया है। बुधवार को ही दिल्ली पुलिस ने मौलाना साद पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था। इससे पहले, तबलीगी जमात के मौलाना साद की मुश्किलें पहले से ही बढ़ती हुई नजर आ रही थीं। बुधवार को ही दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम निजामुद्दीन मरकज पहुंची थी। क्राइम ब्रांच ने मरकज से दो रजिस्टर और कम्प्यूटर CPU भी बरामद किए।
दिल्ली पुलिस ने मौलाना साद और जमात के बाकी आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। इस धारा के तहत कम से कम दस साल या उम्रकैद तक की सज़ा का प्रावधान है।
इससे पहले, मौलाना साद पर महामारी कानून के तहत केस दर्ज किए गए थे। इस बीच मौलान साद के ससुराल तक कोरोना वायरस पहुंच गया है। यूपी के सहारनपुर में साद की ससुराल है, जहां पर उसके दो रिश्तेदार कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। साद के ये दोनों रिश्तेदार लॉकडाउन से पहले निजामुद्दीन के एक होटल में रुके थे। कुल मिलाकर मौलाना साद की मुश्किलें हर ओर से अब बढ़ती ही नजर आ रही हैं। शुरुआत से ही पहले पुलिस की चेतावनी को नजरअंदाज करना और फिर अब नोटिस के बाद भी पुलिस से छिपना ये बता रहा है कि मरकज की आड़ में कैसे मौलाना साद देश में साजिश रचने का काम कर रहा था।