ठाणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

सिगरेट का धुआं मुंह पर छोड़ने को लेकर विवाद, दो पक्षों में पत्थरबाजी, लहराया कट्टा, चार गिरफ्तार

ठाणे: ठाणे में मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस के अनुसार सिगरेट का धुआं छोड़ने को लेकर शुरू हुए विवाद ने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया। इस दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई और हथियार भी लहराए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
ठाणे में लॉकडाउन के बावजूद दो पक्ष सोमवार की रात आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई। इसी बीच एक पक्ष के तरफ से देसी कट्टा भी लहराया गया। हाथ में कट्टा लिए हुए शख्स दूसरे पक्ष के लोगों को गोली चलाने की धमकी दे रहा है। सिगरेट का धुआं मुंह पर छोड़ने को लेकर शुरू हुए मामूली विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि नौबत पत्थरबाजी तक आ गई। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वागले एस्टेट के साठेनगर इलाके में यह विवाद हुआ। इसमें मुख्य आरोपी जो कट्टा दिखा रहा है, वह अभी भी फरार है। फरार आरोपी का नाम अमर तुसाम्बर है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।