उत्तर प्रदेशदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरलाइफ स्टाइलशहर और राज्यसामाजिक खबरें

महाराष्ट्र: देशभर में फंसे लोगों की मदद करे सोनू सूद की, राज्यपाल ने की तारीफ़

मुंबई: अभिनेता सोनू सूद के कामों की हर कोई प्रशंसा कर रहा है। लोग उनके दरियादिली की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। और तारीफ हो भी न क्यूं, इस वैश्विक महामारी में सोनू ने अपने कामों से लोगों दिल जो जीत लिया है।

महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने सोनू की ट्वीट करके तारीफ की और उनको मिलने के लिए बुलाया था। सोनू ने उन्हें अपने काम की जानकारी दी जिस पर राज्यपाल ने उन्हें पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया है।

देशभर में फंसे लोगों की मदद करे हैं सोनू
जग जाहिर है कि सोनू सूद मुंबई से प्रवासियों सहित देशभर में फंसे लोगों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने काफी लोगों को बसों से मुंबई से उनके घर पहुंचाया है। साथ ही केरल के एर्नाकुलम में फंसी 177 लड़कियों को भी एयरलिफ्ट करवाकर उनके घर भेजा है।