ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

महाराष्ट्र: पूर्व सीएम अशोक चव्हाण को अस्पताल से मिली छुट्टी

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और वर्तमान उद्धव सरकार में लोक निर्माण कार्यमंत्री अशोक चव्हाण भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। फिलहाल, वह उपचार के बाद पूरी तरह से स्वस्थ हो गए है और उन्हें यहां गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद चव्हाण अपने घर पहुंचे, जहां गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया।
बता दें कि अशोक चव्हाण की जांच में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें यहां 25 मई को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चव्हाण के कार्यालय की ओर से बताया गया कि बीमारी से ठीक होने के बाद उन्हें गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दी गई। पिछले महीने चव्हाण नांदेड़ में थे, जब उनकी जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए मुंबई लाया गया था। चव्हाण नांदेड़ जिले की भोकर सीट से विधायक हैं।