उत्तर प्रदेशदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्य

यूपी STF ने गैंगस्टर विकास दुबे को किया गिरफ्तार, मध्य प्रदेश पुलिस से ली कस्टडी

कानपुर: चौबेपुर के बिकरू गावं में दो व तीन जुलाई की रात दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला कर सीओ सहित आठ पुलिस जांबाजों का हत्यारा पांच लाख का इनामी विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार हो गया है। उसकी मेडिकल जांच भी जा रही है, जिसमें कोरोना परीक्षण भी किया जाएगा। इसके अलावा मध्य प्रदेश पुलिस विकास दुबे की छह दिन की हिस्ट्री भी खंगालेगी।
उधर विकास दुबे को अपनी गिरफ्त में लेने के लिए उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम चार्टर्ड प्लेन से इंदौर पहुंची है। विकास दुबे को टीम चार्टर्ड प्लेन से लखनऊ लाएगी। उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ ने दुर्दांत विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। उज्जैन कोर्ट में लिखा-पढ़ी के बाद उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने सीधे विकास दुबे को गिरफ्तार किया। उज्जैन में महाकाल थाने की पुलिस ने विकास दुबे को यूपी एसटीएफ को सौंप दिया है। अब उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम उज्जैन के बाद इंदौर से विकास दुबे को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई। इससे पहले शहर के वकीलों ने कोर्ट में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। वकीलों की मांग है कि विकास दुबे को कड़ी से कड़ी सजा मिले। उज्जैन में इस समय कोर्ट के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। विकास दुबे को उज्जैन के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में रखा गया। विकास दुबे ने उज्जैन पुलिस को बताया कि एनकाउंटर के डर से मैंने पुलिस पर फ़ायरिंग की। वो पुलिसवालों के शव को जलाना चाहता था, इसलिए उसने लाशों को एक जगह इकट्ठा किया था। पर ऐसा नहीं कर पाया। उसने बताया कि कई पुलिसवालों से उसका संबंध है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश के दुर्दांत अपराधी विकास दुबे को पकड़े जाने पर एमपी पुलिस को बधाई दी। मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सम्पर्क में हूं। विकास दुबे को यूपी पुलिस को सौंपा जाएगा। दोनों राज्यों की पुलिस इस पर काम कर रही हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास दुबे की गिरफ्तारी पर कहा कि जिनको लगता है कि महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धूल जाएंगे, उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं। हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख़्शने वाली नहीं है।

विकास दुबे की पत्नी और बेटे पुलिस हिरासत में
लखनऊ की कृष्णा नगर पुलिस ने देर शाम विकास दुबे की पत्नी ऋचा और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया। साथ ही पुलिस ने विकास के नौकर को भी हिरासत में लिया है। कृष्णा नगर पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इससे पहले यूपी के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि विकास दुबे को ट्रांजिट रिमांड पर उत्तर प्रदेश लाया जा रहा है। कानपुर कांड में शामिल दुबे के गिरोह के सभी सदस्यों को पकड़ने तक हमारा अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि दुबे के खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जब उनसे पूछा गया कि क्या यह यूपी पुलिस और मध्य प्रदेश पुलिस का संयुक्त अभियान था तो उन्होंने जवाब दिया कि नहीं वहां हमारी टीम मौजूद नहीं थी। पांच लाख रुपये के इनामी विकास दुबे पर दो और तीन जुलाई की दरम्यानी रात को चौबेपुर के बिकरू गांव में हमला कर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने का आरोप है।