महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्यसामाजिक खबरें

सरकार की पहली प्राथमिकता हज यात्रियों की सुरक्षा : तावडे

मुंबई , मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के करीब हज हाउस में हज यात्रा के लिए जानेवाले यात्रियों की लॉटरी के लिए आयोजित कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मंत्री विनोद तावडे ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता हज यात्रियों की सुरक्षा है। उत्तरप्रदेश के बाद महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा श्रद्धालु हज करने के लिए जाते हैं।
इस अवसर पर तावडे ने कहा कि हज जाने के लिए साल 2019 में महाराष्ट्र से 35,666 लोगों ने आवेदन किया था, जबकि महाराष्ट्र का कुल कोटा 11,907 हज यात्रियों का है। इसमें 70 साल से अधिक उम्र वाले (आरक्षित अ प्रवर्ग) और महिला आरक्षित वर्ग (मेहरम के अलावा जाने वाली महिला) ऐसे 2,285 जगह को छोड़कर कुल 9, 622 हज यात्रियों के लिए लॉटरी निकाली जा रही है।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रधान सचिव श्याम तागडे, महाराष्ट्र राज्य हज समिति के गफर मगदूम, अधिकारी इम्तियाज काजी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।