ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्यसामाजिक खबरें

कोरोना से जंग: महामारी से निपटने के लिए फिर आगे आए अक्षय कुमार, मुंबई पुलिस को दिया ये तोहफा…

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार कोरोना वॉरियर्स की हर संभव मदद कर रहे हैं। अक्षय इस महामारी से जंग लड़ने के लिए लोगों की हर तरह से मदद कर रहे हैं। वहीं कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए मुंबई पुलिस भी दिन-रात मेहनत कर रही हैं। मुंबई पुलिस की भी अक्षय कुमार हमेशा मदद करते रहे हैं। एक बार फिर से अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस की मदद की है।
अभिनेता ने मुंबई पुलिस को बेहद खास तोहफा दिया है। उन्होंने पुलिस को तोहफे के तौर पर फिटनेस हेल्थ ट्रैकिंग डिवाइस दी। इस डिवाइस के जरिए कोविड-19 के लक्षणों का जल्द पता किया जा सकता है। मुंबई पुलिस को तोहफा देने की जानकारी महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे ने दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अक्षय कुमार की एक तस्वीर साझा की है।
तस्वीर में अक्षय कुमार मुंबई पुलिस के अधिकारी को फिटनेस हेल्थ ट्रैकिंग डिवाइस देते हुए दिखाई दे रहे हैं। अभिनेता की इस तस्वीर को साझा करते हुए आदित्य ठाकरे ने ट्वीट में लिखा, आज अक्षय कुमार जी ने मुंबई पुलिस को फिटनेस-हेल्थ ट्रैकिंग डिवाइस सौंपे। यह ऑक्सीजन की लगातार रीडिंग, बॉडी टेम्प और हार्ट रेट के बारे में बताता है और कोविड-19 से लड़ाई में मददगार है। पिछले महीने, अक्षय जी ने नासिक पुलिस को तोहफा दिया था।

गौरतलब है कि अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को कोविड-19 लक्षणों का जल्द पता लगाने में सक्षम 1200 स्मार्ट रिस्टबैंड्स तोहफे में दिए हैं। इसके लिए सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार की काफी तारीफ भी हो रही है।