ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्यसामाजिक खबरें

मुंबई: अगस्त क्रांति मैदान में कांग्रेसी नेताओं ने किया आजादी के शहीदों को नमन!

मुंबई: करो या मरो के नारे के साथ स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत 9 अगस्त को हुई थी तब से इसे अगस्त क्रांति दिन के तौर पर मनाया जाता है।
रविवार को इस आंदोलन की 78 वीं वर्षगांठ थी। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान जहां से इस आंदोलन की शुरुआत हुई थी, वहां पहुंचकर स्वतंत्रता आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस मौके पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बालासाहेब थोरात, मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और उद्धव सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री अशोक चव्हाण, स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड, पूर्व मंत्री नसीम खान, सय्यद मुज़फ्फर हुसैन, भाई जगताप, ज़ीशान सिद्दीकी, मधु चव्हाण, संदीप शुक्ला, राजू ठक्कर समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे।

अगस्त क्रांति आंदोलन की शुरूआत 9 अगस्त 1942 को हुई थी। मुंबई के जिस पार्क से यह आंदोलन शुरू हुआ, उसे ‘अगस्त क्रांति मैदान’ नाम दिया गया है। द्वितीय विश्व युद्ध में समर्थन लेने के बावजूद जब अंग्रेज़ भारत को स्वतंत्र करने को तैयार नहीं हुए तो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन के रूप में आजादी की अंतिम जंग का ऐलान कर दिया जिससे ब्रितानिया हुकूमत में दहशत फैल गई। इसीलिए भारतीय इतिहास में 9 अगस्त के दिन को अगस्त क्रांति दिवस के रूप में जाना जाता है।