उत्तर प्रदेशदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्यसामाजिक खबरें

मुंबई: भाजपा विधायक आर एन सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट में दिया एक करोड़ का दान!

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक व ‘उत्तर भारतीय संघ मुंबई’ के अध्यक्ष आर एन सिंह ने अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए का दान किया है। गुरुवार को यह धनराशि उन्होंने ‘राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ को आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर कर दी है।

बता दें कि इससे पहले ५ अगस्त यानी राम मंदिर भूमिपूजन के दिन आर एन सिंह ने एक करोड़ रुपए दान देने का ऐलान किया था। भाजपा विधायक आर एन सिंह ने कहा कि देश ही नहीं विदेश में भी लोकप्रियता हासिल कर चुके यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भगीरथ प्रयास से ५०० साल बाद ऐसा शुभ अवसर आया है, जब राम का भव्य मंदिर अयोध्या में बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक घटना है। पूरी दुनिया की नज़र इस मंदिर पर है।

श्री सिंह ने बताया कि इस महायज्ञ में मैंने भी एक करोड़ रुपए की दानस्वरूप छोटी सी आहुति देने का संकल्प पूरा किया है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि इस पावन और पुनीत कार्य में लोग बड़ी संख्या में आगे आएं और राम मंदिर को विश्व में सर्वोत्तम मंदिर का स्थान दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। भगवान श्रीराम ने अपने संपूर्ण जीवन में मानवता और मर्यादा का आदर्श प्रस्तुत किया है, इसीलिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा गया है। सकारात्मक सोच रखने वाले आर एन सिंह ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि वे जो वादा करते हैं उसे निभाते भी हैं।