अमरावतीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

महाराष्ट्र: कोरोना पॉजिटिव सांसद नवनीत राणा की तबीयत अधिक बिगड़ने पर लीलावती अस्पताल में शिफ्ट

अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती से पहली बार सांसद चुनकर आईं नवनीत राणा की तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है। उनकी कोरोना रिपोर्ट 7 अगस्त को पॉजिटिव आई थी। दो दिन पहले उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जिसके बाद होम आईसोलेशन से निकालकर नागपुर के वॉकहार्ट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। जहां 12 अगस्त को उनके फेफड़ों में इंफेक्शन की बात सामने आई थी, लेकिन तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें तत्काल एंबुलेंस में डॉक्टरों की देखरेख में वॉकहार्ट अस्पताल से मुंबई रवाना कर दिया गया।
13 अगस्त की सुबह सांसद नवनीत राणा के फेफड़ों में इंफेक्शन अधिक बढ़ने के चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। जिसके बाद स्थानीय डाक्टरों की सलाह से बेहतर उपचार के लिए मुंबई रवाना किया गया। इस समय उनके विधायक पति रवि राणा जो कि कोरोना के चलते वॉकहार्ट में इलाज करा रहे थे, वह भी साथ ही रवाना हुए। विधायक राणा की स्वास्थ्य की स्थिति फिलहाल बेहतर बताई जा रही है। नागपुर से मुंबई आते वक्त एंबुलेंस में सांसद राणा की देखरेख के लिए डॉ. नीरज अग्रवाल, डॉ. वैभव जायसवाल भी साथ रवाना हुए हैं।