ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: कुर्ला पूर्व के ठक्कर बप्पा कॉलोनी में तीन मंजिला इमारत ढहने से एक की मौत, 5 घायल, अस्पताल में भर्ती

मुंबई: मुंबई के कुर्ला पूर्व इलाके में एक इमारत गिर जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि हादसे में 5 लोगों के घायल होने की खबर है। जो मजदूर बताये जा रहे हैं। मौके पर बीएमसी अधिकारी और स्थानीय पुलिस और दमकलकर्मी मौजूद हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा शाम को 5:30 बजे के आसपास हुआ। हादसे के वक्त घर में मरम्मत का काम चल रहा था, इसी वक्त तीन मंजिला इमारत ढह गई।
बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि घटना ठक्कर बप्पा कालोनी में शाम साढ़े पांच बजे हुई। घटना के वक्त इमारत की मरम्मत का कार्य चल रहा था। उन्होंने कहा कि हादसे में पांच लोग घायल हुए थे, सभी को घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत लाया गया घोषित कर दिया।

राजावाड़ी अस्पताल के सीएमओ डॉ. जाधव ने बताया कि हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। इसमें से एक व्यक्ति की पहले ही मौत हो गई थी। एक की हालत गंभीर है और तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं।