महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्यसामाजिक खबरें पद्म पुरस्कार विजेताओं में महाराष्ट्र सबसे आगे 27th January 201927th January 2019 networkmahanagar 🔊 Listen to this नयी दिल्ली , राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को घोषित 112 पद्म पुरस्कार विजेताओं में से कुल 13 विजेताओं के साथ 12 पद्म पुरस्कार अपने नाम कर महाराष्ट्र इस दौड़ में सबसे आगे निकल गया। इसमें दो पद्म विभूषण, एक पद्म भूषण और नौ पद्मश्री शामिल हैं।पद्म विभूषण के लिए नामित होने वालों में मुंबई के रहने वाले लार्सन एंड टूब्रो लिमिटेड समूह के के कार्यकारी अध्यक्ष 77 वर्षीय ए.एम.नाईक और पुणे के प्रसिद्ध लेखक एवं रंगकर्मी बी. एम. पुरंदरे (96) शामिल हैं। पद्म भूषण के लिए नामित होने वाले लातूर के डॉ. अशोक कुकडे अपने द्वारा स्थापित विवेकानंद हॉस्पिटल के जरिए स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं।नौ पद्मश्री पुरस्कार विजेताओं में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता मनोज वाजपेयी (49), जाने-माने हास्य कलाकार दिनयार कॉन्ट्रैक्टर (89) शामिल हैं। अन्य विजेताओं में सिकल सेल बीमारी में शोध के लिए सुदाम एल. काटे और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (नई दिल्ली) के निदेशक तथा प्रसिद्ध रंगकर्मी वामन केंद्रे शामिल हैं। महाराष्ट्र के चिकित्सक दंपति रवींद्र डी. कोल्हे और उनकी पत्नी स्मिता आर. कोल्हे को अमरावती के एक सबसे पिछड़े आदिवासी इलाके मेलघाट को किसान आत्महत्या मुक्त क्षेत्र में बदलने में मदद करने के लिए पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। प्रसिद्ध शंकर-एहसान-लॉय तिकड़ी के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायक-संगीतकार शंकर महादेवन नारायण को पद्मश्री पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। वरिष्ठ शिक्षाविद और गुजराती स्तंभकार, 99 वर्षीय नागीदास संघवी और एक कसाई परिवार से ताल्लुक रखने वाले शब्बीर बी. सैयद, जिनकी छवि अब ‘गोरक्षक’ की है और जिनकी गौशाला में 160 से ज्यादा गाएं हैं, उन्हें भी पद्मश्री पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। इसके अलावा, बॉलिवुड अभिनेता व लेखक कादर खान, जिन्होंने कनाडाई नागरिकता हासिल कर ली थी और जिनका एक जनवरी को टोरंटो में निधन हो गया। उन्हें भी मरणोपरांत पद्मश्री के लिए नामित किया गया है। Post Views: 112