दिल्लीराजनीतिशहर और राज्य

आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नायडू 13 फरवरी को दिल्ली में करेंगे उपवास

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख एन। चंद्रबाबू नायडू अपने राज्य को ‘विशेष राज्य’ का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर आगामी 13 फरवरी को दिल्ली में उपवास करने का ऐलान किया है।
13 फरवरी को संसद के बजट सत्र का अंतिम दिन होगा, इसी दिन नायडू ने दिल्ली में उपवास करने की योजना बनाई है। वे लंबे समय से आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। इसी के पूरा न होने पर वे एनडीए से अलग हो गए थे। कुछ ही दिन पहले वे विपक्ष के महागठबंधन के मंच पर भी दिखाई दिए थे।
नायडू इसके पहले आरोप लगाते रहे हैं कि केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद उसे विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने का वादा किया था, लेकिन वह वादा अब तक पूरा नहीं हुआ है। टीडीपी सांसद अवंती श्रीनिवास ने बताया कि नायडू ने अमरावती स्थित अपने निवास पर संसदीय दल की बैठक के दौरान दिल्ली में उपवास करने की बात कही। उन्होंने अपने सांसदों से यह भी कहा कि वे लोगों को यह बताएं कि कैसे केंद्र सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया। नायडू के अनुसार आंध्र के विभाजन के बाद राज्य को 1।25 लाख रुपए केंद्र सरकार की तरफ से मिलने थे, वे अब तक नहीं मिले हैं, इसी संबंध में एक फरवरी को आंध्र प्रदेश बंद की घोषणा भी की गई है।