औरंगाबादमहाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

केंद्र और राज्य की BJP सरकार के खिलाफ कांग्रेस की जनसंघर्ष यात्रा

मुंबई , केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस की जनसंघर्ष यात्रा गुरुवार से शुरू हो रही है। लोकसभा चुनावों की घोषणा से पहले पार्टी राज्य भर में 50 सभाएं करेगी। इसकी शुरुआत औरंगाबाद के दौलताबाद से होगी।

महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अशोक चव्हाण ने दावा किया कि भाजपा सरकार के खिलाफ अब तक जितने भी आंदोलन किए गए, वे सभी सफल रहे। बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अब तक साढ़े छह हजार किलोमीटर की यात्रा कर 120 विधानसभा क्षेत्रों में जनता से सीधे संवाद किया। आज गुरुवार को फिर सरकार के खिलाफ जनआंदोलन शुरू कर रहे हैं।