मुंबई शहरसामाजिक खबरें

२७ को होगा ”फैमिली ऑफ प्रेस” का विमोचन समारोह..

मुंबई , ”फैमिली ऑफ प्रेस” नामक मीडिया वार्षिकांक का विमोचन व ‘पत्रकारिता परिवार पुरस्कार’ समारोह का आयोजन २७ फरवरी को ‘मुंबई मराठी पत्रकार संघ’ में होने जा रहा है। इस मीडिया वार्षिकांक के ११वें अंक का विमोचन ‘दोपहर का सामना’ के पत्रकार व ”फैमिली ऑफ प्रेस” के संपादक मोतीलाल नागर चौधरी की देखरेख में होगा।
बता दें कि ”फैमिली ऑफ प्रेस” की ओर से ‘पत्रकारिता परिवार पुरस्कार’ की एक नई शुरुवात इस साल से की जा रही है।
श्री चौधरी के अनुसार ‘मुंबई मराठी पत्रकार संघ’ में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभिमन्यु शितोले (राजनीतिक संपादक-नवभारत टाइम्स), आनंद राज्यवर्धन (संपादक – यशोभूमि), शिवसेना विधायक अजय चौधरी, विशेष अतिथि के तौर पर यज्ञनारायण दुबे संस्थापक अध्यक्ष- ‘हिंद सेवा परिषद’, आदित्य दुबे अध्यक्ष- ‘मुंबई हिंदी पत्रकार संघ’, सुनील सिंह पत्रकार ND टीवी, सचिन पडवल प्रभाग समिति अध्यक्ष व नगरसेवक- शिवसेना, शायना एनसी- भाजपा प्रवक्ता, नरेंद्र वाबले अध्यक्ष- ‘मुंबई मराठी पत्रकार संघ’, गजेंद्र भंडारी अध्यक्ष- विलेपार्ले मार्बल डीलर एसोसिएशन, डॉ. ललित आनंदे अधीक्षक- शिवड़ी टीबी अस्पताल, डॉ. किशोर सिंह अध्यक्ष- ‘समरस फाउंडेशन’ सहित कई अन्य गणमान्य उपस्थित रहेंगे। इस समारोह की अध्यक्षता अनिल तिवारी करेंंगे।
प्रथम ‘पत्रकारिता परिवार पुरस्कार’ से ‘दोपहर का सामना’ के निवासी संपादक अनिल तिवारी को सम्मानित किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम की शुरुवात दोपहर दो बजे सरस्वती वंदना से होगी। मीडिया जगत से जुड़ें लोगों से बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गई है।

अधिक जानकारी के लिए मो.९९६९३९८६२०/९७५७२००८३५ पर संपर्क किया जा सकता है।


मोतीलाल नागर चौधरी ( संपादक – ‘फैमिली ऑफ प्रेस”)