महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहर

युवक को थप्पड़ मार दिया, नाराज युवक ने पत्थर से कर दी हत्या..!

मुंबई के कांदिवली में 58 साल के शख्स का एक युवक के साथ विवाद हुआ। इस दौरान 27 वर्षीय युवक ने सिर्फ एक थप्पड़ के बदले पत्थर से उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, कांदिवली (पश्चिम) के धानकुरवाडी में स्थित शिव शंकर एसआरए बिल्डिंग में रहने वाले 58 वर्षीय दीपक घाग का गुरुवार की रात 27 वर्षीय उमेश नारायण नाइक के साथ झगड़ा हो गया था। बहस के दौरान उसने उमेश को थप्पड़ जड़ दिया, जिसके नाराज उमेश ने दीपक घाग पर पत्थरों से वार कर उसकी हत्या कर दी। मौके पर पहुंची कांदिवली पुलिस ने आरोपी उमेश नारायण नायक को गिरफ्तार कर जब जांच की, तो पता चला कि गुरुवार की रात 9:30 बजे सोसायटी के वॉचमैन का किसी तीसरे आदमी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। घटना के वक्त आरोपी शराब के नशे में था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी उमेश नारायण नायक सेल्समैन का काम करता है और मृतक दीपक घाग रिटायर्ड कर्मचारी थे। सीनियर पीआई नितीन पोंडकुले ने बताया कि कांदिवली पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की तहकीकात कर रही है।

आरोपी उमेश नारायण नायक