उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्य

चलती स्कूल बस से किडनैप किए गए दो जुड़वा भाइयों की 11 दिन बाद मिली लाश..!

बांदा/मध्य प्रदेश के चित्रकूट जिले में 12 फरवरी को जिन जुड़वा भाइयों का स्कूल बस में बंदूक की नोक पर अपहरण हुआ था, अब उनके शव (शनिवार को) यूपी के बांदा में मिले हैं। इस वारदात ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। खासकर चित्रकूट में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और वहां धारा-144 लागू कर दी गई है। एमपी पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बीच इस घटना से दोनों राज्यों की राजनीति गरमा गई है। एमपी के पूर्व सीएम शिवराज ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और वह स्तब्ध हैं। वहीं, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अब मां-बाप बच्चों को स्कूल भेजने से भी डरेंगे! देश की कानून-व्यवस्था अब इससे ज्यादा क्या बिगड़ेगी?
इन दोनों भाइयों को स्कूल बस के अंदर से 12 फरवरी को किडनैप किया गया था। सूत्रों की मानें तो अपहरणकर्ताओं ने बच्चों के पिता से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। बच्चों के पिता उन्हें 20 लाख रुपये दे भी चुके थे, लेकिन शनिवार रात बच्चों के शव उत्तर प्रदेश के बांदा में बबेरू इलाके के पास यमुना नदी में मिले।

मासूम बच्चों के शव जिस हालत में नदी के के किनारे पाए गए वह दिल दहला देने वाले थे। उनके शरीर में कई चोटों के निशान थे। हाथ और पैर जंजीर से बंधे हुए थे। जंजीरों से बंधे होने के कारण बच्चों के कोमल शरीर पर घाव भी हो गए थे!

पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चे प्रियांश और श्रेयांश छह साल के थे। वह अपने माता-पिता के साथ चित्रकूट धाम (कर्वी) के रामघाट में रहते थे। उनके पिता ब्रजेश रावत तेल के व्यापारी हैं। बच्चे मध्य प्रदेश के हिस्से में आने वाले चित्रकूट स्थित सद्गुरु पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे। 12 फरवरी को स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे स्कूल बस में घर जाने के लिए बैठ रहे थे। बस चलने से पहले ही कुछ नकाबपोश लोग हाथों में हथियार लेकर बस में चढ़े और बच्चे का किडनैप कर लिया।
बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की करतूत कैद हो गई, हालांकि चेहरा ढके होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पाई थी। घटना के बाद पुलिस ने किडनैपर्स का सुराग देने के लिए 50 हजार रुपये इनाम की घोषणा भी की थी। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया था, लेकिन पुलिस असफल रही।
हैरानी वाली बात यह है कि किडनैपर्स को पकड़ने के लिए यूपी और एमपी पुलिस ने 26 टीमें गठित की थीं। दोनों राज्यों की पुलिस बच्चों को अपहरणकर्ताओं से मुक्त कराने का प्रयास कर रही थी, लेकिन दोनों ही राज्यों की पुलिस को असफलता हाथ लगी।
बच्चों के शव जिस हालत में नदी के के किनारे पाए गए वह दिल दहला देने वाले थे। उनके शरीर में कई चोटों के निशान थे। हाथ और पैर जंजीर से बंधे हुए थे। जंजीरों से बंधे होने के कारण बच्चों के कोमल शरीर पर घाव भी हो गए थे।
इस घटना के बाद दोनों राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्रियों ने मौजूदा सरकार पर हमला बोला है। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ‘आज बांदा में दो बच्चों की लाशें मिलीं। उनकी जानें गईं और एक परिवार का भविष्य उजड़ गया। सरकारों की जिम्मेदारी है कि हर नागरिक को सुरक्षित रखे और दुःख है कि हाल यह है कि मां-बाप बच्चों को स्कूल भेजने से भी डरेंगे! देश की कानून-व्यवस्था अब इससे ज्यादा क्या बिगड़ेगी?’

वहीं, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘मैं दोनों बच्चों की मौत पर शोक व्यक्त करता हूं। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मुझे आशा है कि सरकार और प्रशासन इसे गंभीरता से लेगा। मैं इस घटना से हैरान हूं।’

6 साल के प्रियांश और श्रेयांश का फाइल फोटो..