उत्तर प्रदेशचुनावी हलचलदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्य

जो लोग आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे, आज वे सेना के शौर्य का सबूत मांग रहे हैं : CM योगी

लखनऊ, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वह सिर्फ उतना ही बोलते हैं, जितना रटाया जाता है। सीएम योगी ने राहुल को निशाने पर लेते हुए यूपी में समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन को भ्रष्ट बताया।
बता दें कि केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का एक विडियो शेयर किया था, जिसमें वह जैश-ए-मोहम्मद (JeM) चीफ को ‘मसूद अजहर जी’ कहते हुए दिखाई दे रहे हैं।
स्मृति इरानी के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा, राहुल गांधी उतना ही बोलते हैं, जितना रटाया जाता है। जो लोग आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे, आज वे सेना के शौर्य का सबूत मांग रहे हैं।
बता दें कि स्मृति ने उन्होंने ट्वीट किया था, ‘राहुल गांधी और पाकिस्तान के बीच क्या समानता है? उनका आतंकवादियों के प्रति प्रेम। कृपया ध्यान दें- राहुल जी की आतंकवादी मसूद अजहर के प्रति कितनी श्रद्धा है।’

इससे पहले एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए, कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था, आज के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल मसूद अजहर जी के साथ एक विमान में गए और उन्हें सौंप दिया। राहुल अपहरण कर कंधार ले जाए गए विमान यात्रियों के बदले मसूद अजहर को रिहा करने की बात कर रहे थे।
इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने एसपी-बीएसपी गठबंधन पर भी निशाना साधा। उन्होंने लिखा, बुआ और बबुआ का गठबंधन भ्रष्ट है। जीरो से गुणा करने पर जीरो ही आता है। इसी तरह एसपी के पांच को बीएसपी के जीरो से गुणा करने पर जीरो ही आएगा।
योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव की तारीखों और रमजान के विवाद पर कहा कि चुनाव में पर्व और त्योहार आड़े नहीं आते हैं। उन्होंने लिखा, मुसलमान रमजान मनाएं, उन्हें रमजान मनाने से कौन रोक रहा है। पर्व और त्योहार तो भारत के संवैधानिक परंपरा के हिस्से हैं। चुनाव प्रचार आप दिन भर कर सकते हैं, चुनाव के दिन मतदान कर सकते हैं। इसमें कहां से पर्व और त्योहार आड़े आते हैं।