Uncategorisedठाणेमहाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

होली पर समुद्र में नहाने गए 5 लोग डूबे..!

मुंबई, विरार में होली के दिन एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां समुद्र में होली खेलने गए 5 लोग लापरवाही के चलते पानी में डूब गए। पांच में से एक व्यक्ति का शव देर रात तक बरामद कर लिया गया था, जबकि चार की तलाश के लिए रेस्क्यू चलाया जा रहा है।
घटना विरार के अरनाला के समुद्र में गुरुवार को हुई है। करीब 15 घंटों की मशक्‍कत के बाद 5 में से 1 व्‍यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है। सभी लोग वसई इलाके के ही रहने वाले थे। डूबने वालों में नामनिशा मौर्या (36), कंचन गुप्ता (35), शीतल गुप्ता (32), प्रिया मौर्या (19) और प्रशांत मौर्या (17) शामिल हैं। ये सभी एक ही सोसाइटी में रहने वाले 2 परिवार से ताल्लुक रखते हैं। गहरे पानी में उतरने की वजह से लहरों की चपेट में आ गए और डूब गए। घटना के बाद कोस्ट गार्ड को भी बुलाया गया। शुक्रवार सुबह से तलाश तेज कर दी गई है।