महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

होली पर शराबियों ने टीवी एक्ट्रेस के साथ की बदसलूकी

अभिनेत्री ने चप्पल से की मनचले की पिटाई..

मुंबई , होली के दिन शराब के नशे में धुत कुछ हुड़दंगियों ने मुंबई में टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना की गाड़ी पर हमला कर दिया। हमलावर की संख्या 10-15 के बीच थी। हमले के वक्त कार में एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ मौजूद थीं। चाहत खन्ना सीरियल ‘कबूल है’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में अपने अभिनय को लेकर सुर्खियों में रही हैं।
वारदात मुंबई के मलाड इलाके की है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह गुरुवार शाम 7 बजे अपने दोस्त से मिलने जा रही थी। रास्ते में कुछ लड़के उनकी गाड़ी के आगे खड़े हो गए। जब ड्राइवर ने उन्हें किनारे जाने को कहा तो लड़कों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। उन्होंने कार की स्क्रीन शील्ड को भी तोड़ दिया।
एक्ट्रेस के मुताबिक, सभी शराब के नशे में धुत थे। जब बीच-बचाव करने के लिए चाहत खन्ना कार से बहार आईं तो वे उनके बेहद करीब आ गए। इसके बाद चाहत ने तुरंत पुलिस को फोन किया। इससे नाराज युवक एक्ट्रेस के साथ बदसलूकी करने लगे। एक्ट्रेस का कहना है कि उन्होंने शराबियों को सबक सिखाने के लिए एक की चप्पल से पिटाई कर दी। हालांकि, इस मामले में एक्ट्रेस की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। मुंबई पुलिस की मानें तो वो अपनी तरफ से मामले की छानबीन कर रही है।

अपने बच्चों के साथ चाहत खन्ना