ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

ब्यूटी पार्लर में जबरन घुस, युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला गुंडा पुलिस की गिरफ्त में..

मुंबई , मझगांव की रहने वाली एक 25 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में भायखला पुलिस ने फैजल शेख नाम के तड़ीपार गुंडे को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गुरुवार २१ मार्च यानी होली की सुबह जब पूरा देश होली का त्योहार मना रहा था। उसी दिन सुबह के वक़्त पीड़ित महिला ब्यूटी पार्लर में काम पर जा रही थी। तभी आरोपी फैजल शेख नशे की हालत में महिला का पीछा किया और जैसे ही पीड़िता पार्लर के अंदर गई तो पीछे से आरोपी फैजल शेख पार्लर के अंदर घुस गया। उस समय पार्लर में कोई भी मौजूद नहीं था। आरोपी शेख पीड़ित महिला के साथ जबरन बलात्कार किया। जिसकी पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। अपने आप को बचाने के लिए पीड़ित महिला जोर- जोर से चिल्लाने लगी जिसके बाद राहगीरों की मदद से आरोपी फैजल शेख उर्फ फैजल मियां को भायखला पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पुलिस के पड़ताल में पता चला है कि आरोपी कई दिनों से मुंबई पुलिस के रिकॉर्ड में तड़ीपार चल रहा था और पुलिस को चकमा देकर मुंबई के मझगांव इलाके में रह रहा था। आरोपी शेख पर डोंगरी पुलिस स्टेशन में ड्रग्स तस्करी और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में केस दर्ज हो चुके हैं।
फ़िलहाल भायखला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड कानून सहित धारा ३७६ के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आगे मामले की जाँच भायखला पुलिस स्टेशन के अधिकारी कर रहे हैं।

आरोपी फैजल शेख उर्फ फैजल मियां